Pratapgarh News :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बाबा घुइसरनाथ धाम सहित विभिन्न मंदिरों में हुआ पूजन

UPT | पूजन करते श्रद्धालु

Aug 28, 2024 03:13

प्रतापगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में घंटे तथा शंख ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने दही, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग समर्पित किये। बाबा घुइसरनाथ धाम में...

Pratapgarh news : प्रतापगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में घंटे तथा शंख ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने दही, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग समर्पित किये। बाबा घुइसरनाथ धाम में हुए श्रृंगार में बाबा को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजे देख भक्त मगन हो उठे। यहां महन्त मयंक भाल गिरि के संयोजन में जन्मोत्सव को लेकर आधी रात तक भक्त कृष्ण नाम संकीर्तन में भाव विभोर दिखे। लालगंज में कोतवाली के समीप हरिहरमंदिरम में मध्य रात्रि को भगवान का जन्मोत्सव आस्था के उमंग में मनाया गया।

भव्य झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र 
पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर व प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने भगवान श्रीराधा कृष्ण के लडडू गोपाल स्वरूप की श्रद्धालुओं के साथ भव्य आरती उतारी। कार्यक्रम के संयोजन रामचंद्र शुक्ल, अशोक तिवारी, एसआई दीपक यादव, एसआई ज्ञानचंद्र तिवारी, अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्र आदि रहे। भगवान का जन्म होते ही नगर के बाजारों में मंदिरों के समीप पटाखे व फुलझड़ियां भी जन्मोत्सव को भव्यता दे गयी। करपात्री धाम भटनी में करपात्री सेवा संस्थान के संयोजन में जन्मोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। यहां भजन संकीर्तन व प्रसाद वितरण में श्रद्धालु आस्था की उमंग में दिखे।

जनपद के थानों में भी जन्मोत्सव की रही धूम 
कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र कुमार ने किया। अनुराग तिवारी, विजय तिवारी, श्रीकान्त तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, प्रदीप तिवारी, शिवशंकर, गणेश नारायण मिश्र, आनन्द अनूप, व धर्मेश पटेल आदि रहे। जन्मोत्सव पर सांगीपुर थाने में भी भव्य झांकी श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र दिखी। उदयपुर तथा लीलापुर थानों में भी भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

Also Read