Pratapgarh News :  विक्रांत खंडेलवाल बोले - देश की उन्नति में संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आवश्यक

UPT | कार्यक्रम में बोलते वक्ता

Aug 12, 2024 02:06

भारत विकास परिषद विशाल शाखा प्रतापगढ़ द्वारा नगर के मोतीमहल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को विचार भारत विकास परिषद के...

Pratapgarh News : भारत विकास परिषद विशाल शाखा प्रतापगढ़ द्वारा नगर के मोतीमहल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को विचार भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र में आर्थिक विकास के साथ आवश्यक है कि यदि उसके नागरिक देश की संस्कृति और सुघड़ संस्कारों के साथ पोषित होते हैं तब ही उस राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना की जा सकती है। आज हमारे पास के देशों में खराब स्थितियों के पीछे यह ना होना दिख भी रहा है, जबकि हम विभिन्न विसंगतियों के उपरांत भी विश्व के विकसित देशों की श्रृंखला में बढ़ रहे हैं। उन्होंने परिवार में जीवन मूल्य, हमारे वरिष्ठ व श्रेष्ठ की सेवा, आदर भाव के प्रति भी सचेत किया।

देश की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति
परिषद के प्रांतीय महामंत्री अमित श्याम ने कहा कि देश की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें अपनी विविधता को सबसे बड़ी ताकत बनाते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जी-जान से जुटना होगा। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद खंडेलवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के कार्यकाल की यह बड़ी उपलब्धि रही है कि देशवासियों में भारतीयता की सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। इसी सामूहिक चेतना के कारण भारत के विकसित राष्ट्र का संकल्प और सशक्त हो रहा है। 

समूचा विश्व भारत की ओर गर्व और अपेक्षा से देख रहा
प्रांतीय उपाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने कहा कि आज जन कल्याण से जग कल्याण की राह पर चलने वाला भारत पहला राष्ट्र है। समूचा विश्व भारत की ओर गर्व और अपेक्षा से देख रहा है। उन्होंने परिषद द्वारा किए जाने वाले परिषद के विशिष्ट कार्यों भारत को जानो, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आदि पर भी विशेष चर्चा की। सभा का संचालन डॉ. प्रो. पियूष कांत शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रोफेसर बृजभानु सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य डॉ आरके सिंह, गिरिजा शंकर मिश्रा, राकेश शुक्ला, शिशिर खरे, एके कपूर, अश्वनी केसरवानी, शरद केसरवानी, श्रीनारायण शुक्ला, अभय खंडेलवाल, गोविंद सिंह मंजीत, नारायण प्रसाद खंडेलवाल, अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजय खरे, राजेश अग्रवाल, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, डीपी चतुर्वेदी के साथ महिला संयोजिका नमिता पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, शकुंतला खंडेलवाल, पुष्पांजलि शुक्ला, बीना सिंह, कंचन सिंह, प्रोमिला कपूर पूनम केसरवानी, कविता केसरवानी, क्षमा खंडेलवाल, रेखा सिंह, आशा सिंह, नीतू अग्रवाल, आशा चतुर्वेदी, मीनू खंडेलवाल, वंदना सिंह, वंदना श्रीवास्तव उपस्थित रहेl इस अवसर पर महिलाओं ने हरितालिका तीज का कार्यक्रम भी आंनद पूर्वक मनाया।

Also Read