घर में रखे हुए थे 10 गैस सिलेंडर : एक के बाद एक सबसे हुआ धमाका, खेतों में जाकर गिरे, लिंटर तक टूटे

UPT | गैस सिलेंडरों में हुआ धमाका

Oct 19, 2024 21:15

शनिवार को सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में एक घर में आग लग गई, जिसके कारण कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक कर फट गए। इस घर में ही एक रेस्टोरेंट चलता है।

Short Highlights
  • घर में रखे हुए थे 10 गैस सिलेंडर
  • एक के बाद एक सबसे हुआ धमाका
  • पूरा घर हो गया क्षतिग्रस्त
Saharanpur News : शनिवार को सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में एक घर में आग लग गई, जिसके कारण कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक कर फट गए। इस घर में ही एक रेस्टोरेंट चलता है। यह घटना तब हुई जब रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी पिकअप में रखे सिलेंडरों में आग लग गई। आग लगते ही वहां तेज धमाके होने लगे, जिससे आसपास के खेतों में सिलेंडर गिर गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग ने तेजी से फैलते हुए पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

फास्ट फूड की चलती है दुकान
यह रेस्टोरेंट स्वर्गीय मीर हसन के परिवार द्वारा चलाया जा रहा था, जिसमें उनके बेटे नदीम, कलीम, वसीम, मुकर्रम और अकरम शामिल हैं। रेस्टोरेंट में चाऊमीन और पिज्जा जैसी फास्ट फूड आइटम बेची जाती थीं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह परिवार गैस सिलेंडर सप्लाई का काम भी करता था। घटना के समय, पिकअप में सप्लाई के लिए गैस सिलेंडर लादे गए थे। आग की शुरुआत किस कारण से हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह रेस्टोरेंट या सिलेंडरों के रखरखाव से जुड़ा हो सकता है।



विस्फोट के बाद टूट गया लिंटर
आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक तेज विस्फोट होने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई गांवों में इसे सुना गया। विस्फोटों के कारण घर की दीवारें और लिंटर टूट गए, और कई सिलेंडर खेतों में जाकर गिरे। इस हादसे में एक ग्रामीण, मुकेश, आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आग की भीषणता के कारण घर में रह रहे परिवार के सदस्य फंस गए, जिसके चलते चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना मिलने के बाद देवबंद कोतवाली के सीओ रविकांत पराशर और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bomb Threat : IndiGo और Akasa के 10 विमानों में बम की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ी हलचल

यह भी पढ़ें- 31 साल उम्र, 700 शूटर्स का गिरोह : पंजाब, मुंबई से कनाडा तक, जेल में बंद रहकर भी कैसे पनप रहा लॉरेंस बिश्नोई का साम्राज्य?

Also Read