जमीन विवाद में प्रधान के बेटे की हत्या : परिजनों का आरोप- युवक को समय पर नहीं मिला इलाज, पुलिस ने 3 घंटे में दी रेफर स्लिप

UPT | जमीन विवाद में प्रधान के बेटे की हत्या

Oct 03, 2024 14:11

सहारनपुर में प्रधान के बेटे की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जिले में जमीन के विवाद के चलते प्रधान के बेटे की हत्या हो गई। बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ...

Saharanpur News : सहारनपुर में प्रधान के बेटे की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जिले में जमीन के विवाद के चलते प्रधान के बेटे की हत्या हो गई। बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान ईंट-पत्थर चले। इसी झगड़े में युवक के सिर पर एक ईंट लगी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक की गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला थाना नागल के कपासा गांव का है।

यह भी पढ़ें- 56 साल पहले कैश हुआ था विमान : पैतृक गांव लाया गया मलखान सिंह का शव, तलाशी में मिले चार और जवानों के शव

कई वर्षों से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक थाना नागल के कपासा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर प्रधान पूनम देवी और शेर सिंह के बीच झगड़ा हुआ। यह विवाद कई वर्षों से चल रहा था, लेकिन इस बार दूसरे पक्ष ने ईंट रखने को लेकर नई समस्या खड़ी कर दी। इस झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले, जिससे प्रधान के बेटे सुमित सहित छह लोग घायल हो गए। सुमित के सिर पर ईंट लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई, जिसमें घायल सुमित भी शामिल था।



एसएसपी कार्यालय पर किया हंगामा
गुरुवार सुबह 8 बजे प्रधान के बेटे सुमित की मृत्यु हो गई। इसके बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय जाकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि सुमित को सुबह 8 बजे सिर में चोट लगी थी, जिससे काफी खून बह गया था। बावजूद इसके, सुमित अकेले ही पुलिस और अस्पताल के चक्कर लगाता रहा।

पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सुमित को पहले थाने में बैठाकर रखा और लगभग 3 घंटे तक वहीं रखा। इसके बाद, सुमित खुद जिला अस्पताल इलाज के लिए गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया और थाने से रेफर स्लिप लाने के लिए कह दिया। इससे परेशान होकर सुमित दोबारा थाना नागल पहुंचा और रेफर स्लिप मांगी। परिजनों का आरोप है कि स्लिप देने में भी पुलिस ने लगभग 3 घंटे लगा दिए। रेफर स्लिप लेकर जब सुमित देर रात को जिला अस्पताल पहुंचा, तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन अब थाना नागल पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद
एक पक्ष से ग्राम प्रधान पूनम देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद है। जब वह अपने घर पर पड़ोस के रहने वाली राजदुलारी तथा अंगूरी के साथ बातचीत कर रही थी। इस दौरान आरोपी पक्ष ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के सात आठ लोग हाथों में लाठी डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में प्रधान पक्ष के बेटे सुमित समेत विशाल, विकास, मोनू, राजदुलारी, अंगूरी घायल हो गए थे। जहां पर सुमित ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियारों से हमला
दूसरे पक्ष के सतीश ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसमें बताया ​है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियारों से हमला बोला है। हमले में शेर सिंह, अनुज व सतीश को घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। जबकि प्रधान के बेटे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

Also Read