Varanasi News : उड़ीसा के युवक का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट पढ़कर आंखें नम हो जाएंगी 

UPT | इसी गेस्ट हाउस में मिला उड़ीसा के युवक का शव।

Sep 19, 2024 16:15

बनारस के इंग्लिशिया लाइन स्थित गेस्ट हाउस में एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है। मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। युवक उड़ीसा के पुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले तीन...

Varaansi News : बनारस के इंग्लिशिया लाइन स्थित गेस्ट हाउस में एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है। मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। युवक उड़ीसा के पुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले तीन दिनों से वाराणसी में गेस्ट हाउस में रह रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये है पूरा मामला
इंग्लिशिया लाइन स्थित केबिन कार गेस्ट हाउस में गुरुवार को उड़ीसा निवासी 29 साल के  भानु शंकर का शव फंदे पर लटका मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें बीमारी के कारण तंग आकर ऐसा कदम उठाने की बात कही गई है। युवक तीन दिन पहले से गेस्ट हाउस में रुका था। वह वाराणसी में दर्शन पूजन के लिए आया हुआ था। 

क्या कहती है पुलिस
एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से सूचना मिली कि एक रूम का दरवाजा अंदर से बंद है, जो खुल नहीं रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार शाम से बाहर नहीं निकला था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

Also Read