Varanasi News : दिल्ली के युवक ने मां को दी नींद की गोली, फिर उठाया खौफनाक कदम, जानें क्यों...

UPT | बेटे की मौत से आहत मां।

Sep 11, 2024 15:59

भेलूपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिल्ली निवासी 20 साल के साहिल मलिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात है कि होटल के जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की, उसी में उसकी मां भी थी। लोगों ने...

Varanasi News : भेलूपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिल्ली निवासी 20 साल के साहिल मलिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात है कि होटल के जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की, उसी में उसकी मां भी थी। लोगों ने बताया कि युवक ने फंदा लगाने से पहले अपनी मां को नींद की गोली दे दी थी। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

ये है पूरा मामला
होटल के संचालक ने बताया कि युवक और उसकी मां मंगलवार की रात लगभग 1:00 बजे होटल में पहुंची थी। साहिल मलिक दिल्ली से आया था और उसे अपनी मां के साथ बरेली जाना था। होटल संचालक से बताया कि सुबह 6:00 बजे जब उसकी मां की नींद खुली तो वह दौड़ते हुए नीचे रिसेप्शन पर पहुंची। इसके बाद वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। सिर्फ इशारे से बता रही थी। रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि जब वह ऊपर जाकर देखा तो युवक पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से झूल रहा था। 204 नंबर कमरा बुक किया गया था, जिसमें साहिल मलिक और उसकी मां ठहरी हुई थी। होटल संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साहिल मलिक दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, युवक कर्ज से परेशान था। 

क्या कहती है पुलिस
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि दिल्ली के करोलबाग थाने के पास ज्वैलरी की दुकान थी। वहां उसने 40-50 लाख रुपये अलग अलग व्यक्ति से कर्ज लिया था। दो दिन पहले वहां से वाराणसी पहुंचा। 

Also Read