वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ

Sep 17, 2024 00:23

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर परियोजना और सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

सारंग नाथ महादेव मंदिर में पूजा
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा हों और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सारंग नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया और मंदिर पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।



कचहरी-आशापुर मार्ग चौड़ीकरण
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। शिविर में रह रहे पीड़ितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें टॉफ़ी और चॉकलेट बांटी और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिविर में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाए और उनके स्वास्थ्य, भोजन और रहने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण
इस दौरान मुख्यमंत्री का निरीक्षण पूरे वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों और बाढ़ राहत उपायों पर गंभीरता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उनके निर्देशों से स्पष्ट है कि सरकार विकास और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है और लोगों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read