Varanasi News : डीआईजी वैभव कृष्ण को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह

UPT | डीआईजी वैभव कृष्ण को मिला सम्मान।

Sep 10, 2024 22:48

वैभव कृष्ण 2010 बैच के एक चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं। वह अपने बेबाक और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर रहते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Varanasi News : उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित अधिकारी और आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण को पुलिस सेवा में उनके सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा दिया गया। 

वैभव कृष्ण 2010 बैच के एक चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं। वह अपने बेबाक और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर रहते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर में एसएसपी रहते हुए पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कठोर कार्रवाई ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। 

इस सम्मान के साथ, डीआईजी वैभव कृष्ण की ईमानदारी और उनके निडर निर्णय लेने की क्षमता को एक बार फिर से सराहा गया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों ने पुलिस प्रशासन में सुधार लाने और अपराध नियंत्रण में प्रभावशाली योगदान दिया है। यह स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह उनके बेहतरीन सेवा और उत्तर प्रदेश पुलिस में उनके योगदान का प्रतीक है।

Also Read