Ghazipur News : पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों के साथ निकली बाइक तिरंगा यात्रा

UPT | बेटी के साथ पुलिस कप्तान

Aug 14, 2024 21:35

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ इरज़ राजा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व आरक्षियों द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इस दौरान...

Ghazipur News : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ इरज़ राजा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व आरक्षियों द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस कप्तान ने अपनी बाइक पर आगे 4 वर्षीय बेटी आहिरा को बैठाकर पूरे शहर में चक्रमण किया 

चार वर्षीय बेटी को बाइक पर बैठाकर निकले कप्तान
तिंरगा यात्रा पुलिस आफिस से प्रारम्भ होकर मिश्र बाजार, विश्वेवरगंज, लंका चौराहा, सिचाई विभाग चौराहा, पीजी कालेज होते हुए पुलिस लाइन तक गयी। इस दौरान पुलिस कप्तान ने अपने बाइक पर आगे 4 वर्षीय बेटी आहिरा को बैठाकर पूरे शहर में चक्रमण किया। बेटी आहिरा ने भी अपने पिता पुलिस कप्तान के साथ छोटे-छोटे हाथों से बाइक का हैंडल पड़कर तिरंगे को निहारती दिखी। छोटी मासूम बच्ची स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जैसे लोगों को स्वतंत्रता इस पावन पर्व को उल्लास पूर्वक मनाने का संदेश दे रही थी। 

दीप प्रज्वलित कर दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि  
इसके बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व सुरक्षा एवं शान्ति का संदेश देना है। लोग अपने घर के छतों, कार्यालय, कारोबारी स्थल, घर- आंगन व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं और इस राष्ट्रीय पर्व को उल्लास पूर्वक मनाएं।

Also Read