उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का गाजीपुर दौरा : बोले- प्रभु राम का मंदिर किसी एक धर्म का मंदिर नहीं

UPT | गोष्टी को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा

May 04, 2024 21:48

भारत में नए पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है उन्होंने अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रभु राम का मंदिर किसी एक धर्म का मंदिर नहीं है। खुशहाल और समृद्ध समाज की...

Ghazipur News : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को गाजीपुर जनपद के विभिन्न अंचलों में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में भाग लिए। मनोज सिन्हा डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज, बैरख टांडा, सादात मे मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक अनुसंधान में राम राज्य की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में जो बदलाव हुआ है उसमे सुराज, सुशासन, समावेशी समाज,समता की व्यवस्था पर काफी काम हो रहा है ‌। इसके अनेक पहलुओं पर अध्ययन करने पर आठ दस वर्षों में आम आदमी के जीवन में जो बदलाव आया है।

आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक शोधकर्ताओं का मानना है कि आज पूरा विश्व  समस्याओं से निपटने मे भारत से मध्यस्थता की उम्मीद रखता है। उन्होंने कहा कि 2014 में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से उपर उठकर भारत आज विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है। जो 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। और कहा कि 10 वर्षों में समाज के कमजोर लोगों का भाग्य बदला है। और जो लोग इन कमजोर और गरीब लोगों को कभी हसिए पर रखते थे आज इन गरीब लोगों ने ऐसे लोगों को हासिये पर रख दिया है और इनको पीछे धकेलने का काम कर रहे है। 10 करोड़ माताएं बहने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। जिनके बैंक खातों में आज आठ लाख करोड रुपए जमा है।

भारत पुनः सोने की चिड़िया के तरफ अग्रसर
आज देश के 75 प्रतिशत लाभार्थी कमजोर वर्ग के हैं, आज व्यवस्था के सुधार से 50 करोड़ से ज्यादा लोग बैंकिंग सेवाओं से जुड़े हुए हैं जिनके बैंक खातों में 34 लाख करोड़ रुपए जमा है। बच्चों की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया लंबे समय के बाद नई शिक्षा नीति का उत्तम आधार देश को मिला है जो भारत को पुनः सोने की चिड़िया बना सकता है। उन्होंने कहा कि सदियों बाद भारत में ऐसी व्यवस्था स्थापित हुई है जो समावेशी और सर्वस्पर्शी है । भारत में नए पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है उन्होंने अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रभु राम का मंदिर किसी एक धर्म का मंदिर नहीं है। खुशहाल और समृद्ध समाज की स्थापना में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य भारत का है। दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आज भारत तैयार है। दुनिया के हर पटल पर भारत नेता बन रहा है और मेरा आह्वान है कि उसे नेता बनने की ताकत को मजबूती प्रदान करें।

14 छात्रों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर मा मनोज सिन्हा द्वारा विद्यालय के 14 छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक संजय कुशवाहा, प्रधानाचार्य संगीता कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि/वक्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमला मौर्य तथा संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर विजय मिश्र, राकेश त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह,डॉ. मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, सुदामा राम विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा,शिवपूजन चौहान, हंसराज राजभर, उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा,  प्रमोद वर्मा, अनिल राजभर, दुर्ग विजय शर्मा, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, खरभू चौहान, राजेश सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।

Also Read