Ghazipur News : गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सहमे, बाढ़ चौकियां अलर्ट पर...

UPT | गाजीपुर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।

Sep 15, 2024 01:27

गंगा का जलस्तर फिर विकराल रूप धारण करता जा रहा है। गंगा का जलस्तर वर्तमान समय में सामान्य जलस्तर के मानक को पार कर चुका है। अब गंगा सामान्य जलस्तर से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। वर्तमान...

Ghazipur News : गंगा का जलस्तर फिर विकराल रूप धारण करता जा रहा है। गंगा का जलस्तर वर्तमान समय में सामान्य जलस्तर के मानक को पार कर चुका है। अब गंगा सामान्य जलस्तर से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। वर्तमान समय में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। 

तेजी से बढ़ रहा पानी
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोग सहमे हुए हैं। वहीं गंगा में आई बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी 164 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया है। बता दें कि गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर है। जबकि उच्चतम जलस्तर 65.220 मीटर है। फिलहाल गंगा का जलस्तर 60.800 मीटर है।

Also Read