जौनपुर में बनेगा 4000 करोड़ का फोरलेन रिंगरोड : यातायात जाम से मिलेगी राहत, शहर के विकास को मिलेगी गति

UPT | Ring Road

Jul 23, 2024 09:02

शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

Short Highlights
  • यातायात जाम की समस्या के हल लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिली है
  • परियोजना लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी
  • नितिन गडकरी ने 2 जुलाई, 2024 को इसे स्वीकृति प्रदान कर दी
Jaunpur News : जौनपुर के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में एक फोरलेन रिंगरोड के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह परियोजना लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी और इसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर होगी।

केंद्रीय मंत्री ने दी स्वीकृति
इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रस्ताव भाजपा (महाराष्ट्र) के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह द्वारा रखा गया था। उन्होंने 28 जून, 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शहर की यातायात समस्या के समाधान के लिए इस प्रस्ताव को रखा था। गडकरी ने इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए 2 जुलाई, 2024 को इसे स्वीकृति प्रदान कर दी।

शहर के चारों ओर बनेगा रिंग रोड
इस परियोजना के तहत शहर के चारों ओर एक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 14 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। अब 1900 करोड़ रुपये की लागत से 29 किलोमीटर के अतिरिक्त मार्ग को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 18 किलोमीटर के अतिरिक्त मार्ग का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है।

Also Read