लोकसभा चुनाव 2024 : धरने पर बैठे समाज विकास क्रंति पार्टी के प्रत्याशी पुलिस हिरासत में...

UPT | धरने पर बैठे प्रत्याशी को बलपूर्वक हिरासत में लेती पुलिस।

May 16, 2024 14:57

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जौनपुर आने से एक घंटा पूर्व अपने कार्यालय के सामने धरने पर बैठे समाज विकास क्रांति पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह को पुलिस ने बलपूर्वक...

Jaunpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जौनपुर आने से एक घंटा पूर्व अपने कार्यालय के सामने धरने पर बैठे समाज विकास क्रांति पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह को पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में ले लिया।

इसलिए धरने पर बैठे प्रत्याशी
समाज विकास क्रंति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह अपने कार्यालय के सामने ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। अशोक सिंह के धरने पर बैठने की सूचना जैसे ही पुलिस अधिकारियों को लगी, वैसे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बलपूर्वक अशोक सिंह को समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी। अशोक सिंह ने प्रत्याशी होने के कारण जिलाधिकारी से सुरक्षा की भी की मांग की थी। उनका चुनाव निशान गन्ना है।

Also Read