Jaunpur News : नील गाय के हमले से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | विलाप करते परिजन

Aug 14, 2024 19:04

जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाध गांव में घास काटने गयी महिला को नील गाय के हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी,इलाज....

Jaunpur News : जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाध गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला पर नील गाय ने हमला कर दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पशुओं के लिए चारा लेने गई थी मृतका
जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाध गांव निवासी 55 वर्षीय मालती देवी पत्नी मानसिंह मंगलवार को शाम में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान अचानक एक नील गाय ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। 

आवारा पशुओं के कारण ग्रामीणों में आक्रोश
इस की सूचना आस-पास के लोगों को हुई तो लोगों ने मौके पर पहुचकर किसी तरह से महिला को उठाकर बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| गांव में आवारा गोवंशों के बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंसो के कारण किसानों की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है।

Also Read