ऑथर ILA BHATNAGAR

Varanasi News : नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, गंगा आरती कर दिया लोगों को संदेश

Uttar Pradesh Times | स्वच्छता अभियान

Dec 24, 2023 14:29

नमामि गंगे के सदस्यों ने पं मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करने और गंगा मैया को साफ रखने की लोगों से अपील की। दशाश्वमेध घाट पर स्वयंसेवी सदस्यों ने गंगा आरती भी की। 

Short Highlights
  • नमामि गंगे की अपील
  • महामना और अटल के सपने को साकार करें, गंगा मैया को साफ रखें  
  • गंगा निर्मलीकरण के संकल्प को साकार करने का आवाह्न
Varanasi : (अमित)। नमामि गंगे ने रविवार को दशाश्वमेध घाट से राजेंद्र प्रसाद घाट तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से गंगा निर्मलीकरण के संकल्प को साकार करने का आवाह्न किया। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने अपने हाथों में भारत रत्न पं मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर ली हुई थीं। दशाश्वमेध घाट पर स्वयंसेवी सदस्यों ने गंगा आरती भी की। 

गंगा नदी साफ करने का संकल्प
नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों के साथ-साथ आमजन ने भी गंगा नदी और उसके किनारे फैली गंदगी को साफ किया। स्वयंसेवी सदस्यों ने लोगों से कहा कि पं मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर गंगा नदी को साफ करने के संकल्प में सभी भागीदार बनें। 

गंगा स्वच्छता का संदेश दिया
स्वयंसेवी सदस्यों ने गंगा तट की सफाई ही नहीं की,बल्कि लोगों को भी इसे साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। महामना के संकल्प को साध कर दशाश्वमेध घाट से राजेंद्र प्रसाद घाट तक सफाई अभियान चलाया। गंगा किनारे फैली गंदगी को निस्तारित कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।

मां गंगा के आंचल को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी  
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा के आंचल को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। गंगा निर्मलीकरण के महामना के सपने को पूरा करना भी हमारा कर्तव्य है। कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की नदियों को जोड़कर नदियों की समग्रता की पहल की थी।

Also Read