Varanasi News : नाटी इमली में भरत मिलाप में मची भगदड़, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

UPT | भरत मिलाप में मची भगदड़

Oct 13, 2024 20:05

वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली भरत मिलाप का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी...

Varanasi News : वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली भरत मिलाप का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। जिससे भगदड़ जैसी स्थित बन गई। इस दौरान यादव बंधुओं एवं पुलिस से बहस भी हो गई। जिससे मेला समिति के प्रबंधक नाराज हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 



रविवार को नाटी इमली मैदान में श्रीराम के पुष्पक विमान के साथ यादव बंधुओं पहुंचे। जहां पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर आम लोगों को प्रवेश करने से रोक रही थी। श्रीराम के पुष्पक विमान को लेकर यादव बंधु ने मेले में प्रवेश किया तो उसके साथ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। जिससे यादव बंधुओ एवं पुलिस से तू तू मैं मैं भी हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस अधिकारियोंं पर कार्रवाई की मांग
रामलीला समिति के मुकुंद उपाध्याय ने कहा कि तीन दिन पहले पुलिस अधिकारियों से हमारी मीटिंग हुई थी। जिस पर पूर्वी द्वार से आम जनता को प्रवेश तथा दक्षिणी द्वार से श्री राम जी के रथ के प्रवेश की बात की गई थी, आज दक्षिणी द्वार पर यादव बंधुओ पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता हूं कि जिस भी अधिकारी की ड्यूटी दक्षिणी छोर पर लगी हुई थी उसे पर कार्रवाई की जाए।

दूसरी तरफ पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कर बताया है कि यादव बंधुओ द्वार रथ का प्रवेश किया जाता है। इस दौरान प्रवेश द्वार के आगे कुछ महिलाएं एवं बच्चे आ गए। जिससे भीड़ में दबने की आशंका पर उनके बचाव हेतु पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया है। पुलिस द्वारा किसी प्रकार कोई लाठी चार्ज नहीं किया गया।

मिलन को देखकर भाव विभोर हो जाते है लोग
वाराणसी के लक्खा मेले में शामिल नाटी इमली के भरत मिलाप को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते है। भरत मिलाप में चारों भाइयों के मिलन को देखकर लोग भाव विभोर हो जाते हैं। काशी राज परिवार से कुंवर अनंत नारायण सिंह चारों भाइयों मिलन को देखने के लिए आते हैं। यह भरत मिलाप 481 साल पुरानी परंपरा है। 

 कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
 विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप को देखने के लिए लाखों की संख्या लोग पहुंचते है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था की गई थी। लेकिन दुर्व्यवस्था के कारण भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका। जिसके कारण प्रवेश को लेकर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिससे कई लोगों को चोट भी आई। इस बीच राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बेटे की पुलिस से बहस हो गई।

यह मिलन पिछले 481 साल से होता आ रहा है
 विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली भरत मिलाप हर साल आयोजन होता है। इसमें लीला स्थल पर यादव बंधु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचते हैं। लीला समाप्त होने पर यादव समाज भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और भरत-शत्रुघ्न के पुष्पक विमान को उठाकर अयोध्या नगरी की तरफ प्रस्थान करते हैं। यदुकुल के कंधों पर पिछले 481 साल से यह मिलन होता आ रहा है। जब इस मैदान में बने खास चबूतरे पर अस्ताचलगामी सूर्य की किरणें 4 बजकर 40 मिनट पर एक नियत स्थान पर पड़ती है, तभी श्रीराम और लक्ष्मण दूसरे चबूतरे पर दंडवत लेटे भरत और शत्रुघ्न की तरफ दौड़ पड़ते हैं। इस दो मिनट की लीला को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। गले मिलने के बाद चारों भाई सभी को दर्शन देते हैं।

Also Read