दुर्गा पूजा : माननीय न्यायाधीश महोदया माता जगदंबा पधार रही हैं... मां दुर्गा कोर्ट में सुनाएंगी महिषासुर को सजा

UPT | अर्दली बाजार बाजार में कोर्ट की तर्ज पर तैयार होता पंडाल।

Sep 28, 2024 14:24

इस साल अर्दली बाजार के जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में एक अनोखा अनुभव देखने को मिलेगा। पंडाल को सुप्रीम कोर्ट के स्वरूप में सजाया जा रहा है, जहां मां दुर्गा महिषासुर को फांसी की सजा सुनाएंगी...

Varanasi News : इस साल अर्दली बाजार के जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में एक अनोखा अनुभव देखने को मिलेगा। पंडाल को सुप्रीम कोर्ट के स्वरूप में सजाया जा रहा है, जहां मां दुर्गा महिषासुर को फांसी की सजा सुनाएंगी।

पंडाल में फांसी पर लटकेगा महिषासुर
पूजा समिति ने इस बार लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया है। जिसमें अदालत के संवादों का एक विशेष सेट तैयार किया गया है। पूरे पंडाल को न्यायालय का रूप दिया जाएगा और दीवारों पर कोर्ट की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इस शो में मां सरस्वती और भगवान गणेश जूनियर जज के रूप में दिखाई देंगे, जबकि भगवान कार्तिकय वकील की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान, समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के प्रतीक महिषासुर को फांसी की सजा सुनाई जाएगी और उसे पंडाल में ही फांसी पर लटकाया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण का देंगे संदेश
पंडाल 40 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा होगा, और सभी मूर्तियां स्वचालित रूप से क्रियाशील रहेंगी। पूजा समिति के मिहिर ने बताया कि इस साल का संदेश महिला सशक्तिकरण है। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की प्रतिमाएं भी इस बार आकर्षण का केंद्र होंगी। मां कामाख्या, द्वारिकाधीश और हंसती हुई मुद्रा में मां काली का विराट रूप भी पंडाल में नजर आएगा। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने कहा कि इस बार कई पूजा समितियां अलग-अलग थीम पर मूर्तियां बनवा रही हैं। पूजा पंडाल में मां को पानी के भीतर, झूले पर झूलते हुए और भगवान शिव को तांडव करते हुए दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक भव्य अनुभव मिलेगा।

Also Read