Varanasi News : अस्सी घाट पर रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति के लिए यज्ञ, विषमुक्त काशी अभियान के तहत हुआ आयोजन

UPT | अस्सी घाट पर यज्ञ करते हुए

Sep 11, 2024 18:27

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग के डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में अस्सी घाट पर रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया।

Varanasi News : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग के डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में अस्सी घाट पर रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दर्जनों बटुकों ने हिस्सा लिया और यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन "विषमुक्त काशी" अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य विश्व में रोग दर को कम करना और अकाल मृत्यु को रोकना है।

12 बटुकों द्वारा जाप
यज्ञ में 12 बटुकों ने "गजेन्द्र मोक्ष" और "विष्णु सहस्रनाम" का जाप हजार बार किया। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह यज्ञ विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच विश्वास और सौहार्द बढ़ाने के लिए किया गया, ताकि दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि युद्ध को एक साल से अधिक हो चुका है और इससे दोनों देशों के नागरिक काफी प्रभावित हुए हैं। आम नागरिक भी युद्ध समाप्त कर शांति स्थापित करने की बात कर रहे हैं।



रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति की कामना
डॉ. सुनील कुमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2024 को पीएम मोदी ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी, जिसके बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध पर वैश्विक नजरें टिकी हुई हैं। पीएम मोदी ने जेलेंस्की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था, जिससे युद्ध की समाप्ति की उम्मीद बढ़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका
यह आयोजन राजगुरूमठ शिवालाघाट, रामजनकी मठ, अस्सी और ब्रम्हावेद विद्यालय, अस्सी वाराणसी के बटुकों की सहभागिता से सफल हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में उनके छात्रों अंकित शर्मा और वैष्णव शर्मा ने किया। यज्ञ में शामिल सभी लोगों ने शांति की कामना करते हुए युद्ध की समाप्ति की प्रार्थना की।

Also Read