यूपी @7 बजे : सीएम योगी के मंच पर रोती नजर आई संघमित्रा मौर्य, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

सीएम योगी के मंच पर रोती नजर आई संघमित्रा मौर्य, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें
UPT | UP Latest News

Apr 02, 2024 19:12

बदायूं में सीएम योगी के मंच पर संघमित्रा मौर्य रोती नजर आईं, क्‍योंक‍ि भाजपा ने बदायूं से उनका टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को फाइनल प्रत्याशी बनाया। वहीं सपा नेता उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता बोले-भाजपा की नीतियों से जम्हूरियत और देश का संविधान खतरे में है। मंगलवार को चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इनके साथ ही पढ़ें द‍िनभर की अहम खबरें।

Apr 02, 2024 19:12

UP Latest News : बदायूं में सीएम योगी के मंच पर संघमित्रा मौर्य रोती नजर आईं, क्‍योंक‍ि भाजपा ने बदायूं से उनका टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को फाइनल प्रत्याशी बनाया। वहीं सपा नेता उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता बोले-भाजपा की नीतियों से जम्हूरियत और देश का संविधान खतरे में है। मंगलवार को चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और तीन बुरी तरह घायल हो गए। बताया गया क‍ि तेज रफ्तार डंपर और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हुई थी। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा और केशव देव मौर्या के महान दल में गठबंधन तय हो गया है, जानिए किन शर्तों पर फाइनल हुई डील। लखनऊ में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ, जहां सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंद डाला और टक्कर मारकर दुकान में जा घुसी। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

सीएम योगी के मंच पर रोती नजर आई संघमित्रा मौर्य
बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले संघमित्रा मौर्य की आंखों से आंसू झलक पड़े। बदायूं में मंगलवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाषण देने से पहले मंच पर संघमित्रा मौर्य अपने आंसू छिपा न सकी। बदायूं से सांसद रही स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट अभी-अभी कटा है। भाजपा ने संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को दिया है।

यहां क्लि‍क करके पढ़ें पूरी खबर

उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल
सपा के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। उज्ज्वल रमण सिंह समाजवादी पार्टी की करछना सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं इस बार इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के पाले में प्रयागराज की सीट आई थी जिसके बाद मंगलवार को उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

यहां क्लि‍क करके पढ़ें पूरी खबर

चित्रकूट में सड़क हादसा
चित्रकूट जनपद में तेज रफ्तार डंपर और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर नेशनल हाइवे का है। कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यहां क्लि‍क करके पढ़ें पूरी खबर

सपा और केशव देव मौर्या के महान दल में गठबंधन तय
उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लेकर सारी पार्टियां अपनी ओर से तैयारी कर रही है। साथ ही कई गठबंधन टूट रहे हैं तो नए गठबंधन बन भी रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन को समाजवादी पार्टी के सहयोगी महान दल ने समर्थन दे दिया है। उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर महान दल  और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने जा रहा है। महान दल के नेता  केशव देव मौर्या ने अखिलेश यादव को बिना शर्त समर्थन देने के एलान किया है। 

यहां क्लि‍क करके पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में सुबह भीषण हादसे में दो की मौत
लखनऊ में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया। लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पीटा। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने देर तक हंगामा काटा। दुर्घटना सुबह 4 बजे निशातगंज मेट्रो सिटी कब्रिस्तान के पास हुई। शाहिदा बानो और शबनम सहरी के लिए निकली थीं। तेज रफ्तार सफेद कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसे नाबालिग चला रहा था। कार दोनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। शाहिदा और शबनम की मौत हो गई।

यहां क्लि‍क करके पढ़ें पूरी खबर

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें