Agra News : एबीवीपी का ब्रज क्षेत्र में 26 जुलाई से अभियान, 3 लाख विद्यार्थी बनाए जाएंगे सदस्य 

UPT | एबीवीपी का सदस्यता अभियान 26 जुलाई से।

Jul 20, 2024 23:45

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज क्षेत्र में 26 जुलाई से वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान छेड़ने जा रहा है। एबीवीपी ने इस सदस्यता अभियान का प्रमुख मनमोहन सिंह को बनाया है। इन्हीं के नेतृत्व में यह अभियान...

Agra News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज क्षेत्र में 26 जुलाई से वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान छेड़ने जा रहा है। एबीवीपी ने इस सदस्यता अभियान का प्रमुख मनमोहन सिंह को बनाया है। इन्हीं के नेतृत्व में यह अभियान आगे बढ़ेगा। एबीवीपी के सदस्यता अभियान में ब्रज प्रांत के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के जिले शामिल हैं। 

21 जुलाई से जनपदों की सदस्यता कार्यशाला 
ब्रज क्षेत्र के प्रांत मंत्री अंकित पटेल ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि हर साल एबीवीपी अपना सदस्यता अभियान चलता है। विद्यार्थी परिषद विश्व का अग्रणी छात्र संगठन है, जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों को संगठित करके उनके साथ एक भारत, सशक्त भारत, श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। अंकित पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत ने 2024-25 में 3 लाख 5 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ब्रज प्रांत की प्रांत सदस्यता कार्यशाला 17 जुलाई को संपन्न हुई थी। जिसमें ब्लॉक स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की पूरी जानकारी दी गई थी। 21 और 22 जुलाई को सभी जनपदों की सदस्यता कार्यशाला होनी है। 

ये हो सकते हैं सदस्य
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत सदस्यता प्रमुख मनमोहन सिंह ने बताया ब्रज प्रांत में हाईस्कूल और 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलाई जाएगी। दूसरे चरण में महाविद्यालय सदस्य अभियान 10 से 20 अगस्त तक कॉलेजों में चलाया जाएगा। एबीवीपी के इस सदस्यता अभियान में ब्रज प्रांत के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के जिले शामिल हैं। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तान्या सिंह बताया कि स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में महाविद्यालय एवं निजी शिक्षण संस्थानों एवं कोचिंग में 20 से 25 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तान्या ने बताया कि सदस्यता अभियान में कोचिंग सेंटर, मेडिकल, स्पोर्ट्स, मैनेजमेंट एवं किसी भी संकाय से संबंध रखने वाले छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया जाएगा। 

Also Read