आगरा न्यूज़ : किले में मनाई गई शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती, देवेंद्र फडणवीस ने मोदी और योगी का जताया आभार

UPT | छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती

Feb 20, 2024 11:31

देश छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मना रहा है। जिन छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने धोखे से कैदकर बेइज्जत किया था, उसी आगरा फ़ोर्ट के दीवान-ए-आम में उनकी जयंती मनायी जा रही है।

Short Highlights
  • आगरा किले में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई
  • मोदी और योगी को आभार : देवेंद्र फडणवीस
Agra News : देश छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मना रहा है। जिन छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने धोखे से कैदकर बेइज्जत किया था, उसी आगरा फ़ोर्ट के दीवान-ए-आम में उनकी जयंती मनायी जा रही है। महाराष्ट्र सरकार, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से आगरा किले में मनाई गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस थे।

मोदी और योगी को आभार : देवेंद्र फडणवीस
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज पूरे देश के आराध्य हैं। हमें तेज और ओज भी उन्हीं से मिलता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज जो हम स्वतंत्रता की खुली सांस ले रहे हैं। उसका बीजा रोपण भी छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही किया था। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक आगरा किले में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। इसके लिए पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ का आभार। उन्होंने शिवाजी महाराज की जयंती के समारोह का आयोजन करने की अनुमति दी।

कई मंत्री रहे मौजूद
आगरा किले के दीवान-ए-आम में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया। शो के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से रूबरू कराया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

Also Read