Firozabad News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान में लिया भाग, लोगों को पार्टी से जोड़ने पर दिया जोर

UPT | प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Aug 25, 2024 02:56

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी....

Firozabad News : फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिभाग किया।  उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की जिलास्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का उदघाटन किया।


 उन्होंने विपक्ष पर बोला जमकर हमला
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को जाति धर्म संविधान पर बरगलाने का प्रयास किया। इसका नापाक समर्थन समाजवादी पार्टी ने भी किया था। उन्होंने सपा और कांग्रेस से सवाल किया कि ये जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने और एक संविधान और एक विधान की बात करते आ रहे हैं। क्या अब वे जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का समर्थन करेंगे।

जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करेंगे क्या?
कांग्रेस से सवाल करते भूपेंद्र चौधरी ने कहा क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ देश की एलओसी को बाटेंगे एक बार फिर अलगाववाद को समर्थन करेंगे या जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करेंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष के साथ भाजपा विधायक व पूर्व विधायक कर साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Also Read