Agra News : समय पर नहीं आते 'देवदूत' तो यमुना में समा जाती महिला, जानें अबला की दर्दनाक दास्तान...

UPT | पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश।

Oct 28, 2024 12:31

एक युवती अपने पति एवं ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित वाटर वर्क्स यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के पहुंची थी, गनीमत रही कि समय रहते देवदूत बनकर आई पुलिस ने महिला को बचा...

Agra News : एक महिला अपने पति एवं ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित वाटर वर्क्स यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के पहुंची थी, गनीमत रही कि समय रहते देवदूत बनकर आई पुलिस ने महिला को बचा लिया। 

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि घाट निवासी एक महिला यमुना नदी के ऊपर बने जवाहर पुल पर पहुंची थी। महिला अचानक पुल की रैलिंग पर चढ़ गई और अपनी जान देने के लिए यमुना नदी में कूदने के लिए छलांग लगाने ही वाली थी, तभी मौके पर पीआरवी 0017 पहुंच गई और जान देने जा रही महिला को यमुना में छलांग लगाने से बचा लिया। उसे रैलिंग से उतारकर उसकी समस्या को जाना। 

पीड़ित महिला की सुनें
बताया जा रहा है कि पीआरवी पर तैनात सिपाही विकेश चंद, दीपेंद्र पाल और प्रेम शंकर ने महिला से नदी में कूदकर जान देने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी शादी थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ में हुई थी। महिला के नौ वर्ष की एक बेटी भी है। ससुरालीजन उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे कभी चोरी के झूठे आरोप में तो कभी दहेज के ताने मारकर उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से बाहर निकाल देते हैं। आज इन्हीं सब बातों से परेशान होकर में यमुना में छलांग लगाने पहुंची थी।

Also Read