करहल में सपा का पाल बघेल महासम्मेलन आयोजित : प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी में जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर

UPT | सपा का पाल बघेल महासम्मेलन

Sep 29, 2024 10:24

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश में जातीय जनगणना करने की मांग कर रहे हैं, ताकि हमको अपना हक और अधिकार मिल सके। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए।

Mainpuri News : जनपद मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र के बरनाहल में सहीदाबाद स्थित एक कॉलेज के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के पाल बघेल महा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के खिलाफ है। हमको सामाजिक लड़ाई लड़नी है। हमको सामाजिक न्याय तभी मिल सकता है देश में जातीय जनगणना कराई जाए। 

आरोप- भाजपा ने लोकसभा की 10 सीटें बेईमानी से जीती
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं।वे बोले कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश में जातीय जनगणना करने की मांग कर रहे हैं, ताकि हमको अपना हक और अधिकार मिल सके। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा की 10 सीटें बेईमानी से जीती हैं। अगर इन 10 सीटों पर बेईमानी नहीं होती तो इंडिया एलाइंस और सपा की 47 सीटें आतीं। हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा को जिताने का आव्हान किया।

कानून व्यवस्था के नाम पर डराया जाता है : तेजप्रताप यादव
पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि देश की बड़ी आबादी जान चुकी है कि भाजपा सरकार देश में मनुवाद को स्थापित करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी कितना भी बड़ा अपराध कर दें तो भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है। कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। अन्य लोगों को कानून व्यवस्था के नाम पर डराया जाता है।


भाजपा के पास जनता का कोई समर्थन नहीं है। भाजपा प्रशासन की दम पर चुनाव लड़ना चाहती है। पूर्व सांसद चंद्रदेव राम यादव, एमएलसी मुकुल यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, गौरव यादव, एसके पाल, औसान सिंह मौजूद रहे।

Also Read