Mainpuri By-Election : मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, पति अखिलेश रहेंगे मौजूद

UPT | डिंपल यादव और अखिलेश यादव

Apr 15, 2024 12:15

सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं...

Mainpuri News : सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वह पति अखिलेश यादव के साथ आज यानी सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में  नामांकन करने पहुंचेंगी। इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। उपचुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

चार सेटों में खरीदा गया नामांकन पत्र
डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ सोमवार को  मैनपुरी कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष को साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वह दोपहर एक बजे नामांकन दाखिल करेंगीं।  इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। 
 
पहले भी लड़ चुकी है चुनाव
बता दें कि डिंपल यादव पहले फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। अब मैनपुरी से मैदान में हैं।  भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर को घोषित किया है। मैनपुरी सीट पर दोनों का मुकाबला देखने को मिलेगा। 

Also Read