Mainpuri News : एसपी ने परेड सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों के साथ लगा दी दौड़, पुलिस लाइन में किया निरीक्षण, वीडियो वायरल

UPT | पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाते एसपी।

Jul 20, 2024 02:04

मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने सलामी परेड के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन 45 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी।

Mainpuri News : यूपी के मैनपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसपी के साथ अन्य पुलिस कर्मी भी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों ने सोंचा कि हुआ क्या? लेकिन कुछ देर बाद पूरा माजरा समझ में आ गया।

शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार ने सप्ताहिक परेड सलामी के दौरान यूपी 112, परिवाहन शाखा, क्वाटर्र गार्ड, डॉग स्क्वॉयड, यातायात का निरीक्षण किया। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन बुलाया। यहां एसपी ने पुलिस परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को सहत दुरूस्त रखने के लिए प्रतिदिन 45 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी। इसके बाद अचानक से दौड़ लगा दी। परेड में एसपी ने सभी से कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित दौड़ बेहद जरूरी है। उन्होंने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोली बार ड्रिल की भी कराई। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भोजनालय में जाकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया। 

Also Read