Shri Krishna Janmabhoomi Case : औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर बनवाई थी मस्जिद, आगरा के पुरातत्व विभाग ने दी जानकारी

UPT | Shri Krishna Janmabhoomi Case

Feb 05, 2024 12:19

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से एक जानकारी दी गई। जिसमें यह बताया गया कि अंग्रेजों के शासन के दौरान...

Mathura News : मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित ठाकुर केशवदेव मंदिर को तोड़ शाही मस्जिद ईदगाह बनवाया था। जिसके बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से एक जानकारी दी गई। जिसमें यह बताया गया कि अंग्रेजों के शासन के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित गजट में यूपी के विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची है, जिसमें 37 नंबर पर कटरा केशवदेव भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख है।

आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभिलेख सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। मैनपुरी के अजय प्रताप सिंह ने मंदिर के बारे में सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मांगी थी।

Also Read