Mathura News : गुरु शरणानंद जी से मिलने पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, लापता हो गए थे महाराज... 

UPT | गुरु शरणानंद जी से मिलते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव।

Aug 14, 2024 15:44

महावन के रमणरेती आश्रम में योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। जहां उन्होंने कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। योग गुरु बाबा रामदेव ने करीब आधा घंटा महाराज जी के साथ में चर्चा परिचर्चा की। महाराज...

Mathura News : महावन के रमणरेती आश्रम में योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। जहां उन्होंने कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। योग गुरु बाबा रामदेव ने करीब आधा घंटा महाराज जी के साथ में चर्चा परिचर्चा की। महाराज जी से मिलने के बाद बाबा रामदेव रमणरेती आश्रम से प्रस्थान कर गये। मीडिया ने बाबा रामदेव से बात करनी चाही तो वह इसे निजी और शिष्टाचार भेंट कहते हुए निकल गए।
 
लापता हो गए थे महाराज जी
दो दिन पूर्व कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज के ग़ायब होने की अफवाह फैली थी। जिसे लेकर उनके अनुयायियों और बृज के संतों में भी हलचल मच गई थी। लेक़िन मन्दिर प्रबंधन ने वीडियो जारी करते हुए चेन्नई प्रवास पर होने की बात कही। इसके बाद मंगलवार को गुरु शरणानंद जी महाराज अपने आश्रम पहुंच गये। इससे अनुयायियों ने राहत की सांस ली। 

बाबा ने की थी बातचीत
बताया यह भी जा रहा है कि गुरु शरणानंद जी महाराज के ग़ायब होने की अफवाह भी योग गुरु सहित विभिन्न मठों के सन्तों तक पहुंची थी। जब यह मालूम हुआ कि वह चेन्नई प्रवास पर हैं, तो योग गुरु ने उनसे फ़ोन पर वार्ता भी की। यही वजह हो सकती है कि योग गुरु बाबा रामदेव गुरु शरणानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे हैं।

Also Read