आगरा छावनी बोर्ड के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर : आरटीआई कार्यकर्ता पर उत्पीड़न का आरोप, सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर

UPT | सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर आगरा छावनी ऑफिस पहुंचे

Aug 30, 2024 16:48

आगरा छावनी बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी, जिसके चलते क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया। सभी सफाई कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए...

Agra News : आगरा छावनी बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी, जिसके चलते क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया। सभी सफाई कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी वह छावनी क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठाएंगे। सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर आगरा छावनी ऑफिस पहुंचे, जहां पर उन्होंने पहुंच कर जमकर हंगामा काटा। 

ये है मामला
आगरा छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि विनोद बघेल नाम का एक आरटीआई एक्टिविस्ट है, जो पिछले कुछ समय से उनके साथ अभद्रता कर रहा है। अब तो उसने हद ही कर दी है, आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा जाति सूचक शब्द भी बोले। यही नहीं उसने रंगदारी न देने पर नौकरी खाने की धमकी भी दी है। छावनी परिषद के कर्मचारियों द्वारा थाना सदर में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद बघेल के खिलाफ मामला पंजीकृत दर्ज कर लिया है।

सफाई कर्मचारियों को मिल रही धमकी
 उधर, इस प्रकरण में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद आरोपी द्वारा सफाई कर्मचारियों को लगातार धमकी दी जा रही है, जिसके चलते सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सफाई कर्मचारी इकट्ठे होकर सुबह छावनी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा।   

Also Read