सच्चिदानंद पशुपति महाराज पर हमले का विरोध : कलेक्ट्रेट पहुंचकर कायस्थ बंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा को बताया खतरा

UPT | सच्चिदानंद पशुपति महाराज पर हमले का विरोध

Aug 29, 2024 02:17

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति महाराज पर हो रहे हमलों का विरोध किया है।

Kasganj News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति महाराज पर हो रहे हमलों का विरोध किया है। विरोध स्वरूप, कायस्थ बंधुओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा।

सुरक्षा को बताया खतरा
ज्ञापन का नेतृत्व संगठन के अलीगढ़ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, और महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी ने किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कायस्थ समाज के धर्मगुरु स्वामी सच्चिदानंद पशुपति महाराज पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे पीठाधीश्वर और उनके सेवादारों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग
ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीठाधीश्वर को सुरक्षा प्रदान करने और आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधियों में संजीव रॉय सक्सेना, अचिंत सक्सेना, अजय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अरविंद सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अंश सक्सेना समेत अन्य कायस्थ बंधु शामिल थे।

Also Read