एएमयू कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच झड़प : फायरिंग में एक छात्र घायल, CCTV से हमलावरों की हो रही पहचान 

UPT | घायल छात्र को देखने पहुंचे एएमयू प्राक्टर मो वसीम अली

Sep 05, 2024 19:09

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल व  कैंटीन के बीच गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में फायरिंग में एक छात्र घायल दो गया।

Short Highlights
  • एक छात्र हुआ घायल 
  • हमलावर छात्र मोटर साइकिल से भागे
  • सुबह हुआ था विवाद , शाम को फिर हुई झड़प 

Aligarh news :  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल व  कैंटीन के बीच गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में फायरिंग में एक छात्र घायल दो गया। हमलावर छात्र बाइकों से फरार हो गये। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच में विवाद हुआ था, जो शाम होते होते और सुलग गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गया। घटना थाना सिविल लाइन के एएमयू कैंपस के अंदर की है। पुलिस व प्राक्टर टीम सीसीटीवी कैमरे के हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। घटना एएमयू कैंपस के अंदर की है। 

एक छात्र हुआ घायल 

एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कैंटीन और कैनेडी हाल के बीच में दो छात्र गुटों के बीच में झगड़ा हुआ। जिसमें फायरिंग की भी सूचना मिली। प्रॉक्टर टीम को मौके पर सुहैल नाम का छात्र घायल मिला। जो बीए थर्ड ईयर इकोनॉमिक्स में पढ़ाई करता है। जिसके सीने में चोट के निशान है।  

हमलावर छात्र मोटर साइकिल से भागे 

प्रॉक्टर ने बताया कि हमलावर छात्र पैरामेडिकल कोर्स से है। उनमें से दो छात्रों की पहचान कर ली गई है। कुछ लड़के मोटरसाइकिल से भागे हैं। उनकी मोटरसाइकिल के नंबर से पहचान की जा रही है। मौके पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने पहुंच कर घटना को संज्ञान में लिया है। एएमयू  प्रॉक्टर व पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना भी किया।  घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  प्रॉक्टर  मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घटना में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गोली चलाने वाले और मोटरसाइकिल से भागने वालों की पहचान की जा रही है।  

सुबह हुआ था विवाद , शाम को फिर हुई झड़प 

एएमयू प्राक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में सुबह भी विवाद हुआ था।  जिसके बाद समझौता हो गया था। लेकिन अचानक शाम के वक्त कैनेडी हाल और कैंटीन के बीच फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया। घायल छात्र का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।  वहीं, घायल छात्र की तहरीर के आधार पर घटना स्पष्ट होगी। पुलिस क्षेत्राधिकार सिविल लाइन अमृत जैन ने बताया कि कैंपस में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। आरोपियों की पहचान करने और घटना का संपूर्ण अनावरण करने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है। तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। 
 

Also Read