Hathras
ऑथर ILA BHATNAGAR

हाथरस ब्रेकिंग: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल

Uttar Pradesh times | उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती घायल

Dec 21, 2023 18:17

उन्नाव से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह हादसा हाथरस में हुआ। बस में 60 यात्री सवार थे जिसमें 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

Short Highlights

बस में सवार 60 यात्रियों में से 25 से अधिक यात्री घायल

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

हादसा अलीगढ़ एटा हाईवे पर हुआ

हाथरस । हाथरस में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से 25 से अधिक यात्री घायल हुए। सवारियों से भरी बस उन्नाव से दिल्ली जा रही थी। ट्रक को बचाने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार 60 यात्रियों में से 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। भीषण हादसा कोतवाली सिकन्दरारऊ क्षेत्र के अलीगढ़ एटा हाईवे पर हुआ।

 

Also Read