Hathras News : भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबा परिवार, मची चीख पुकार... 

UPT | भरभरा कर गिरी मकान की छत।

Oct 03, 2024 12:08

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार की सुबह एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मकान की छत गिरने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। जानकारी होने के बाद...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार की सुबह एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मकान की छत गिरने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने मिलकर मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। 

ऐसे हुआ हादसा
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में शहजाद नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस मकान में रह रहा था। आज सुबह करीब 7 बजे अचानक उनके कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे परिवार के सभी छह सदस्य दब गए। अचानक धमाके जैसी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मकान की तरफ दौड़ पड़े। मोहल्ले के सभी लोग इकट्ठा हो गए और मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। 

मौके पर अफसर भी पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मलबे से निकाले गए लोगों में से गंभीर रूप से घायल शहजाद, उनकी पत्नी मैना और बेटी सोनम को जिला अस्पताल भेजा गया। शहजाद की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। इस घटना ने मोहल्ले में चिंता और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है, भारी बारिश के बाद मकानों में सीलन पैदा हो गई है, जिसके कारण लोग अब पुराने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read