Hardoi News : अवैध पटाखा कारखाना का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक घर में चल रही थी फैक्ट्री

UPT | पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

Oct 02, 2024 21:12

हाथरस जिले की कोतवाली सहपऊ पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की कोतवाली सहपऊ पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। आतिशबाजी के सामान बनाने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ और आतिशबाजी बनाने का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



आपको बता दें कि दीपावली और दशहरा को लेकर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सहपऊ पुलिस ने एक सूचना पर दबिश देकर जरीपुरा गांव निवासी ब्रजेश खन्ना को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री, कुछ आतिशबाजी, आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद किया है।

बाहर से खरीदकर लाता था पटाखा बनाने की सामग्री
वही पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बृजेश ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले से घर में पटाखा बनाने का काम कर रहा था। बृजेश ने बताया कि वह पटाखा बनाने की सामग्री को बाहर से खरीदकर लाता था। इन पटाखों को दीपावली और दशहरा के दौरान शहर में बेचने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Also Read