कासगंज में डिप्टी सीएम : ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित कर विपक्ष पर साधा निशाना

UPT | जनसभा के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम

Apr 15, 2024 21:40

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को कासगंज जिले के तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचे। जहां वह एटा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के नामांकन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी...

Kasganj News (Ayush Bharadwaj) : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को कासगंज जिले के तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचे। जहां वह एटा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के नामांकन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पहले जनसभा का आयोजन किया। जहां संबोधन के दौरान ब्रजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया और पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। वहीं इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताया। 

जनसभा को किया संबोधित 
एटा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजवीर सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कासगंज पहुंचे। कासगंज की पुलिस लाइन में उनका हेलीकाॅप्टर लैंड हुआ। इसके बाद वह तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे और वहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंच पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरा। अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा, कि बाबू जी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपना जीवन गरीब, वंचितों की सेवा करते हुए समर्पित किया है। आज प्रभु रामलला का मंदिर यदि हम अपनी आंखों से देख पा रहे हैं, तो ये पूज्य बाबूजी कल्याण सिंह की देन है, यह मैं कह सकता हूं। 

विपक्ष पर साधा निशाना
बता दें एटा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजवीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं। जहां उनके नामांकन से पहले जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज विपक्ष ना कहीं लड़ाई में है और ना दूर-दूर तक जनता के करीब आ पा रहा है। विपक्ष और जनता की दूरी बनी हुई है। जबकि आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। विपक्ष का एक भ्रष्टाचारी इंडी गठबंधन किया है। जो पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहेगा। अबकी बार भाजपा 400 पार कर रही है।

Also Read