Aligarh News : मनचले ने दुष्कर्म की दी धमकी तो लड़की ने कराया गिरफ्तार

UPT | छेड़खानी के आरोप में मनचला युवक गिरफ्तार।

Sep 01, 2024 02:56

अलीगढ़ में मनचले युवक को छेड़खानी करना भारी पड़ गया। शुक्रवार को देहली गेट थाना इलाके की रहने वाली लड़की अपने निजी काम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आई थी

Aligarh News : अलीगढ़ में मनचले युवक को छेड़खानी करना भारी पड़ गया। शुक्रवार को देहली गेट थाना इलाके की रहने वाली लड़की अपने निजी काम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आई थी। इस दौरान वह बरछी बहादुर दरगाह स्थित पैदल ब्रिज से वापस घर लौट थी। इसी दौरान बन्ना देवी इलाके के रहने वाले वसीम ने छेड़खानी की। वसीम ने लड़की को बैड टच करते हुए गंदे इशारे करने लगा। लड़की के विरोध करने पर वसीम ने कहा कि यह हमारा इलाका है, और धमकी देते हुए कहा, यहां हम जो चाहे वह कर सकते हैं , अगर दुष्कर्म भी कर दिया तो कोई तुझे बचा नहीं सकता। 

छेड़खानी से लड़की ने किया विरोध 
थाना सिविल लाइन में दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित लड़की ने वसीम पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं मनचले वसीम ने लड़की के शरीर को टच किया और हाथ भी मारा. इस दौरान लड़की ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। जिससे भीड़ एकत्र हो गई और वहीं मौके पर दो पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। 

पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार 
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिसकर्मी मनचले युवक को थाने लेकर आए। वही, लड़की ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी। घटना को लेकर थाना सिविल लाइन प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि छेड़खानी के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Also Read