Aligarh News : भारी बारिश में दो मंजिला मकान गिरा, एक ही परिवार के सात लोग घायल, महिला की हालत गंभीर 

UPT | घायल महिला को अस्पताल ले जाते एम्बुलेंसकर्मी

Sep 12, 2024 10:43

अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान घर में सो रहे परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए।

Short Highlights
  • टप्पल इलाके में दो दिन से हो रही है बारिश
  • गंभीर घायल महिला को मेडिकल किया रेफर  
Aligarh news : अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान घर में सो रहे परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकला गया। घायलों को टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मौके पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एम्बुलेंस टीम के साथ पहुंच गए और पुलिस ने भी रेस्क्यू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना थाना टप्पल के जैतपुरा इलाके की है।

टप्पल इलाके में दो दिन से हो रही है बारिश 

पीड़ित परिवार के सदस्य इमाम अली ने बताया कि देर रात सोते समय दो मंजिला मकान गिर गया। उस समय परिवार के करीब 15 लोग मकान में सो रहे थे।  जिसमें सात लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही, गांव के प्रधान ने पहले पुलिस और फिर एंबुलेंस को फोन कर रेस्क्यू के लिए बुलाया था। रमजान ने बताया कि टप्पल इलाके में पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है, जिसके चलते मकान गिर गया।  

गंभीर घायल महिला को मेडिकल किया रेफर 

पीड़ित सद्दाम ने बताया कि पक्का मकान भरभरा के गिर गया। घायलों में सितारा, फिजा, अबरार, सद्दाम, मोनी, सुमैया, नूर मोहम्मद शामिल हैं। टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ ब्रजेश ने बताया कि पुलिस का फोन आया था कि जैतपुरा इलाके में दो मंजिला मकान गिर गया है। जिसमें कई लोग दब गए हैं। जैसे ही खबर मिली एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई। भारी बारिश के बीच में समय से एंबुलेंस पहुंच गई और रेस्क्यू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज भेजा गया। बाकी घायलों का उपचार जारी है।  
 

Also Read