Amethi News : भाजपा सरकार पर बरसे सांसद किशोरी लाल, कहा- 10 वर्षों से लगा है आपातकाल...

UPT | केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पौधारोपण करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।

Jul 13, 2024 11:17

अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पौधे लगाकर अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 17 ब्लॉकों में 17,000 पौधे लगाने...

Amethi News : अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पौधे लगाकर अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 17 ब्लॉकों में 17,000 पौधे लगाने की कवायद शुरू की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मानने को लेकर कहां कि पिछले 10 सालों से आपातकाल लगा है, इस पर वो क्या कहेंगे। हमारे चुने हुए प्रतिनिधि और सीएम जेल जा रहे हैं, जिन्हें कोर्ट बरी कर रही है। क्या ये संविधान की हत्या नहीं है।

दूषित हो गया है पर्यावरण
पर्यावरण को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी लोकसभा के 17 ब्लॉकों में 17,000 पेड़ लगाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहा था। आज उसी क्रम में सासंद ने गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में पेड़ लगाकर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बहुत दूषित हो गया है। इसको सही करने के लिए पेड़ लगाए जा रहे हैं। 

चुने हुए प्रतिनिधि जेल में
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा पिछले 10 सालों से देश में आपातकाल लगा है। इस पर वो क्या कहेंगे। हमारे चुने हुए प्रतिनिधि और सीएम जेल जा रहे हैं, जिन्हें कोर्ट बरी कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये संविधान की हत्या नहीं है।

Also Read