Amethi News : पति के हत्या के मुकदमे में गवाह पत्नी की हुई मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पुलिस क्या कह रही

UPT | महिला के मौत के बाद शव के पास बैठे परिजन।

Jun 30, 2024 18:25

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई गांव का है। जहां मृतक महिला कंचन के पति की हत्या 2021 में हुई थी। हत्या में गांव के ही शिवांग विक्रम सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।मृतक कंचन…

Amethi News : उत्तर प्रदेश की अमेठी में दो दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी,महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इलाज के बाद घायल महिला की घर आने के बाद आज सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है। परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। तभी शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

हत्या के आरोपी महिला पर गवाही न देने का दवाब बना रहे थे
दरसल पूरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई गांव का है। जहां मृतक महिला कंचन के पति की हत्या 2021 में हुई थी। हत्या में गांव के ही शिवांग विक्रम सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मृतक कंचन सिंह इस मुकदमे में गवाह थी। मृतका कंचन सिंह के बेटे शिवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि हत्या के सभी आरोपी मेरी माँ के ऊपर गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे थे और जब मेरी माँ ने इनकी बात नहीं मानी तब 28 जून की देर रात आरोपियों के कुछ साथी घर में घुसे और मां की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मां की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो सभी आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। मैने अपनी माँ को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया और उनको घर ले आये लेकिन आज उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। फिलहाल मौके पर एसडीएम अमेठी के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद है। बेटे द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।

अधिकारियों ने मृतका की तबीयत खराब होना मौत का कारण बताया
वहीं अमेठी क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह ने बताया कि मृतका की तबीयत खराब थी और परिजन इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने इनकी हालत गम्भीर देखते हुए सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था और उसके बाद मृतका को सुल्तानपुर ले गए जहाँ डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन मृतका को लखनऊ न ले जाकर घर लेकर चले आये और उनकी आज मृत्यु हो गई। जिसमें जाँच करा कर पीएम की कार्यवाही करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read