Ayodhya News : भूमि विवाद में महिला की मौत पर पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

UPT | अयोध्या।

Jul 03, 2024 00:42

कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में 58 वर्षीय महिला ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के बेटे ने पड़ोसियों पर....

Ayodhya News : कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में 58 वर्षीय महिला ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के बेटे ने पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक थाना कुमारगंज क्षेत्र के जोरियम गांव के किसान सिंह और सूर्य नारायण सिंह के बीच रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जेदारी को लेकर विगत तीन माह से विवाद चल रहा था। बीते शनिवार को कुमारगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था जहां दोनों पक्षों के पारिवारिक जान मौके पर गए थे और सूर्य नारायण सिंह की पत्नी जमुना सिंह को 9.6 फीट जमीन दिलाते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। 

दोनों पक्ष थाने से अपने घर वापस लौट गए थे जहां  रात करीब 11:00 बजे तक दोनों पक्षों में जमकर विवाद और गाली गलौज हुई थी। रविवार की भोर में महिला जमुना सिंह का शव घर के सामने मौजूद नीम की पेड़ से लटका हुआ परिजनों को मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया था कि हमारे पड़ोसियों ने मारकर टांग दिया है। फिलहाल पुलिस ने उस वक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शव वापस आने के बाद मृतका जमुना सिंह के बेटे इंद्रजीत सिंह ने अपने पड़ोसी संजय सिंह पुत्र किसान सिंह, सिम्पी सिंह पत्नी संजय सिंह और रंजीत सिंह पुत्र सूबेदार सिंह की प्रताड़ना से मेरी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया यह आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे इंद्रजीत की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंधित पूछताछ की रही है। 

Also Read