Amethi News : अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, अखिलेश यादव को बताया 'भावी प्रधानमंत्री

UPT | अमेठी कस्बे में लगा पोस्टर

Jun 30, 2024 16:21

उत्तर प्रदेश की अमेठी में पर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन के पहले अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने अमेठी कस्बे लगाया पोस्टर।

Amethi News : उत्तर प्रदेश की अमेठी में पर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन के पहले अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने अमेठी कस्बे लगाया पोस्टर। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अमेठी कस्बे में अखिलेश यादव के  जन्मदिन से पहले पोस्टर लगवाया है और अखिलेश यादव को जन्म दिन की बधाई दिया है और पोस्टर में  लिखा गया है कि देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव।

अमेठी में अखिलेश के लगे पोस्टर
समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अमेठी कस्बे के अलग-अलग तिराहों चौराहों पर पोस्टर लगवाया। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताया। पोस्टर लगवाने को लेकर महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हर दिल अजीज हैं और एक जुलाई को उनका जन्मदिन है। जन्मदिन पर उन्हें बहुत बहुत बधाई दी गई है। इसके साथ ही वो एक दिन देश के भावी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।



अखिलेश को पीएम देखना चाहते हैं कार्यकर्ता 
गुंजन ने कहा कि हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जनता को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं जिस तरह से उन्होंने विकास की गंगा बहाई है। लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें आना और यूपी ही देश की सत्ता का रास्ता साफ करता है। हम लोग आने वाले समय में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Also Read