Amethi News : थाने में बजी शहनाई, बाराती बने पुलिस वाले, पढ़िये दिलचस्प मामला...

UPT | थाना परिसर में हुई शादी

Jun 01, 2024 12:00

अभी तक आपने बड़े बड़े मैरेज लॉन और घरों में होने वाली शादियों को देखा होगा, लेकिन यूपी के अमेठी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेठी में एक प्रेमी...

Amethi News : अभी तक आपने बड़े बड़े मैरेज लॉन और घरों में होने वाली शादियों को देखा होगा, लेकिन यूपी के अमेठी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेठी में एक प्रेमी जोड़े का पुलिस ने थाने में विवाह कराया है। बाकायदा शादी की रस्में थाने में हुईं। उसके बाद दोनों ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पुलिस के अलावा परिवार के लोग भी इस विवाह के साक्षी बने हैं।

ये है पूरा मामला
मामला अमेठी के जायस थाने का है, जहां इसी थाना क्षेत्र के ओदारी चौराहा के रहने वाले राजेन्द्र कुमार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी का जामो थाना क्षेत्र के पूरे तेजी गोरियाबाद के रहने वाले युवक मोहित कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब युवक शादी से इंकार कर रहा है। उसकी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ हो जाए, नहीं तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होगी। लड़की के पिता की शिकायत के बाद जायस पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने पर बुलाया और युवक को शादी करने के लिए समझाया। घंटों मान मनव्वल के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया। उसके बाद दोनों की शादी जायस थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। 

दोनों परिवारों पुलिस का आभार जताया
शादी के बाद दोनों पक्षों ने अमेठी पुलिस का आभार जताया। इस पूरे मामले पर जायस थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसके बाद शिकायत मिली तो पूरे मामले की जांच कर विवाद को शांत कराया गया। दोनों का विवाह कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में करा दिया गया है। दोनों एक साथ रहने को राजी हैं। कोई भी विवाद दोनों परिवारों के बीच नहीं है।

Also Read