राममंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला : रामलला के पुजारियों और सेवादारों की बढ़ाई सैलरी, जानें कितना मिलेगा वेतन

UPT | अयोध्या राममंदिर

Aug 06, 2024 15:57

राममंदिर ट्रस्ट ने रामलला की सेवा में लगे मुख्य पुजारी, सहायक पुजारी, और सेवादारों के वेतन में इजाफा किया है। ट्रस्ट ने मुख्य पुजारी के वेतन में 3500 रुपये की बढ़ोतरी की है...

Short Highlights
  • राममंदिर ट्रस्ट ने पुजारियों की बढ़ाई सैलरी
  • पुजारी और सेवादारों ने किया आभार व्यक्त
  • 20 प्रशिक्षित अर्चकों को भेजा घर
Ayodhya News : अयोध्या में प्रभु राम के भव्य महल में विराजमान होने के बाद से उनकी सेवा और पूजा में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राममंदिर ट्रस्ट ने रामलला की सेवा में लगे मुख्य पुजारी, सहायक पुजारी, और सेवादारों के वेतन में इजाफा किया है। ट्रस्ट ने मुख्य पुजारी के वेतन में 3500 रुपये की बढ़ोतरी की है, साथ ही सहायक पुजारी और सेवादारों के वेतन में भी वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में श्रीराम मंदिर : भूमि पूजन के आज चार साल पूरे, जानें कितना पूरा हुआ काम...

3500 रुपये बढ़ाया वेतन

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में तैनात सहायक पुजारी, मुख्य पुजारी, कोठारी, और सेवादारों के वेतन में बढ़ोतरी की है। मुख्य पुजारी का वेतन 3500 रुपये बढ़ाकर अब 38,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि सहायक पुजारी का वेतन 2500 रुपये बढ़ाया गया है। इसी तरह, कोठारी और भंडारी के वेतन में भी वृद्धि की गई है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा की गई इस वृद्धि के लिए सभी पुजारी और सेवादारों ने आभार व्यक्त किया है।

प्रशिक्षित अर्चकों को भेजा घर
मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर परिसर में सप्त ऋषि, अन्नपूर्णा, और सूर्य भगवान के मंदिरों का निर्माण प्रस्तावित था, जहां प्रशिक्षित अर्चकों को तैनात किया जाना था। हालांकि, अब तक इन मंदिरों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी प्रशिक्षित अर्चकों को अवकाश प्रदान किया है और मुख्य पुजारी तथा सहायक पुजारी के वेतन में वृद्धि की है। इस कदम पर सभी पुजारी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।

20 प्रशिक्षित अर्चकों को मिला अवकाश
बता दें कि रामलला की सेवा में लगे 20 प्रशिक्षित अर्चकों को 15 दिनों के अवकाश पर भेजा गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने कुल 2000 अर्चकों में से 20 को चयनित किया था और उन्हें रामानंदी प्रथा के अनुसार पूजा करने के लिए प्रशिक्षित किया था।

Also Read