कच्ची दीवार गिरने से किशोरी की मौत : एक टीन शेड के नीचे रह रहा था परिवार, अगर घर मिला होता तो...

UPT | दीवार गिरने से किशोरी की मौत

Jun 29, 2024 17:14

बाराबंकी में शनिवार को एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसके चलते दीवार के नीचे दबकर किशोरी की मौत हो गई। मामला जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी मेंहदिया मजरे टिकरहुवां गांव का है...

Barabanki News : बाराबंकी में शनिवार को एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसके चलते दीवार के नीचे दबकर किशोरी की मौत हो गई। मामला जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी मेंहदिया मजरे टिकरहुवां गांव का है। जहां बारिश के चलते एक कच्ची दीवार गिर गई और उसी के नीचे सो रही 11 वर्षीय किशोरी मलबे में दब गई। मां की चीख पुकार सुनकर पहुंचे गांव वासियों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। मिट्टी को हटाकर जब तक बालिका को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ऐसे हुई घटना
घटना की सूचना पुलिस के अलावा राजस्व विभाग को दी गई। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी एक विधवा महिला मंजू के घर की कच्ची दीवार पर रखे टीनशैड के नीचे अपनी मां के साथ मृतक रूबी भी सो रही थी। बताया जाता है की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी दीवार गिरने से मलबे में दबकर उसकी 11 वर्षीय पुत्री रूबी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।



विधवा महिला के पास नहीं था आवास
करीब डेढ़ साल पहले महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। जिसकी चार लड़की और दो लड़के हैं जो नाबालिग है। मंजू की हालत काफी खराब है। वह दीवार पर टीन शेड रखकर गुजर बशर कर रही थी। लेकिन आवास नहीं मिला था। ग्राम प्रधान हनुमान द्विवेदी ने बताया कि विधवा का नाम सूची में गया है। जल्द ही आवास मिल जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि आवास पहले मिल जाता तो शायद यह घटना घटित न होती।

परिवार में मचा कोहराम
घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खंड विकास अधिकारी का कहना था टीम को मौके पर भेजा गया है आवास की सूची में महिला का नाम है, जल्द ही उसे आवास मुहैया करा दिया जाएगा।

Also Read