Ayodhya News : भाजपा नेताओं ने जगह-जगह सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात, बूथों पर किया पौधरोपण

UPT | प्रधानमंत्री की मन की बात सुनते लोग।

Jul 01, 2024 02:39

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व पहल का लाभ मिला है यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण सम्भव हुआ है।

Short Highlights
  • प्रधानमंत्री की जनकल्याण योजनाओं का किया बखान
  • तीसरे कार्यकाल में भारत विकास में विश्व में रहेगा अग्रणी

Ayodhya News : प्रधानमंत्री की मन की बात महानगर तथा जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा सुनी गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधानसभा कैम्प कार्यालय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी आवास पर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वासुदेव मौर्य सहादतगंज पार्टी कार्यालय, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिरामदास जी की छावनी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहादतगंज स्थित आवास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विद्याकुंड, जिलाध्यक्ष हैरिंगटनगंज मंडल के पलिया लोहानी ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इस दौरान बूथों पर पौधरोपण भी किया गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व पहल का लाभ मिला है यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण सम्भव हुआ है।

सरकार ने सभी वर्गां के उत्थान की दिशा में किया है काम 
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने से देश की विकास को और गति मिलेगी। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नयापन स्वीकार करने का सामर्थ्य होना चाहिए। उसमें प्रगतिशील मानसिकता भी होनी चाहिए। बिना भेदभाव सभी के कल्याण का भाव होना चाहिए। इन सभी के साथ सरकार ने सभी वर्गां के उत्थान की दिशा में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम किया है।

विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अवधेश पांडे बादल, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, संजय निषाद, शकुंतला गौतम, कमला शंकर पांडे, जिपं सदस्य इंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, राम मोहन भारती, राधेश्याम त्यागी ने भी अपने बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

Also Read