Azamgarh News : आजमगढ़ पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण : बोले- आज अपराधियों की गोली का जवाब दे रही पुलिस

UPT | समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण

Sep 15, 2024 18:29

 प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण आज रविवार को समाज कल्याण मंत्री शिक्षा और समाज कल्याण विषय पर कार्यक्रम में...

Azamgarh News : प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण आज रविवार को समाज कल्याण मंत्री शिक्षा और समाज कल्याण विषय पर कार्यक्रम में शामिल होने आजमगढ़ आए थे। उन्होंने मंगेश एनकाउंटर पर लगातार उठ रहे सवालों पर हमला बोला है। प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में दबिश देने जाने पर फायरिंग होने पर पुलिस छुपना बेहतर समझती थी। लेकिन आज अपराधियों की गोली का जवाब दिया जा रहा है। हम सबको मिलकर अगली पीढ़ी को शिक्षित करना है।



पुलिस पूरी तरीके से प्रशिक्षित है
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण का कहना है कि जब भी कोई पुलिस वाला घर से निकलता है तो यह सोचकर नहीं निकलता है कि उसे गोली चलानी है। जो अपराधी डकैती में इंवॉल्व है। पुलिस पर हमला करता है तब उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। एक अपराधी जो डकैती जैसी घटना में अपने गिरोह के साथियों के साथ शामिल है। गिरफ्तारी के प्रयास करने पर पुलिस पर गोली चलाता है। पुलिस पूरी तरीके से प्रशिक्षित है। उसको कानूनी अधिकार भी है कि अपने आत्मरक्षार्थ वह जवाबी फायरिंग कर सकती है। इस मामले में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी मारा जाता है। इसका दुरुपयोग न हो इसके लिए तमाम सेफ गार्ड्स बनाए गए हैं।

हार का आकलन कर रही भाजपा
2024 लोकसभा चुनाव में उपेक्षित सीटें न मिलने के सवाल पर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण का कहना है कि जहां पर भी हम हारे और जहां जीते दोनों जगहों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन चल रहा है। जो कमियां हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे
प्रदेश सरकार के मंत्री का कहना है कि समाज कल्याण विभाग समाज को ताकत देने का काम करता है। उसमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा है। हमारे अनुदानित स्कूल हैं। आश्रम पद्धति के स्कूल हैं। कोचिंग व्यवस्था है। छात्रावास है। बहुत बड़ा क्षेत्र है। यहां पर ऐसे ही विद्यालयों के संचालक हैं। उससे किसी ने किसी तरीके से जुड़े हुए लोग आए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Also Read