बलिया में हैवानियत : मासूम से 7 और 8 साल के नाबालिग ने किया गैंगरेप, बच्ची की हालत नाजुक

UPT | symbolic photo

Sep 22, 2024 12:52

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। शनिवार की रात को एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म किया गया।

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। शनिवार की रात को एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म किया गया। आरोपी किशोरों की उम्र  7 और 8 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्पताल रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले में सात साल की बच्ची से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने मिलकर रेप किया। पुलिस दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज रही है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। जिला महिला चिकित्सालय ने पीड़ित बच्ची को बीएचयू बनारस रेफर किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश : कानपुर-प्रयागराज रूट पर पटरी पर रखा गया गैस सिलेंडर, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बीएचयू में चल रहा इलाज 
21 सितंबर 2024 (शनिवार) की रात में थाना कोतवाली अन्तर्गत 8 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने मय पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को महिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है। वहीं, प्राप्त तहरीर के आधार पर 2 नफर बाल अपचारियों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है।

Also Read