पति की मौत के बाद सदमे में थी महिला : आधी रात घर से निकली और नदी में लगा दी छलांग, गोताखोर तलाश रहे शव

UPT | यह मेटा एआई द्वारा जनरेट की गई सांकेतिक तस्वीर है

Sep 21, 2024 15:58

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में शुक्रवार की रात पति की मृत्यु के शोक में वृद्ध पत्नी ने नदी में छलांग लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

Short Highlights
  • पति की मौत के बाद सदमे में थी महिला
  • आधी रात नदी में लगा दी छलांग
  • किनारे रखा मिला सिंदूर दान 
Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में शुक्रवार की रात पति की मृत्यु के शोक में वृद्ध पत्नी ने नदी में छलांग लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। शनिवार की सुबह से गोताखोर नदी में महिला के शव की तलाश कर रहे हैं।

पति की मौत से लगा आघात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी 62 वर्षीय विशेष सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की रात लगभग एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु से उनकी 56 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सिंह को गहरा आघात लगा और वह रोने लगीं। इसी बीच राजकुमारी अपना सिंदूर दान लेकर रात लगभग दो बजे घर से चुपचाप बाहर निकल गईं और गांव के पास बहती सरयू नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंचीं। वहां सिंदूर दान किनारे रखकर नदी में छलांग लगा दीं।

नदी में लगा दी छलांग
कुछ देर बाद जब परिवार वालों को पता चला कि राजकुमारी सिंह घर से गायब हैं, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजन पड़ोसियों के सहयोग से संभावित स्थानों पर खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। जब कुछ लोग खोजते हुए छठ घाट पर पहुंचे तो वहां राजकुमारी का सिंदूर दान पड़ा मिला। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि राजकुमारी ने नदी में छलांग लगा दी है। शनिवार की सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में लगे हुए हैं।

Also Read