Bareilly news : बरेली के लोगों के लिए खोला गया कुतुबखाना फ्लाईओवर, पहले दिन लगा जाम

UPT | पुल का फीता काटते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद

Mar 13, 2024 19:40

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली कालेज के मैदान से वर्चुअल माध्यम से कोतवाली-कुतुबखाना–कोहाड़ापीर के बीच बने पुल का उद्घघाटन किया। मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना …

Bareilly news : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली कालेज के मैदान से वर्चुअल माध्यम से कोतवाली-कुतुबखाना–कोहाड़ापीर के बीच बने पुल का उद्घघाटन किया। मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होने के बाद सभी नेता कुतुबखाना पुल पर वापस लौटे। इस पुल को जनता के लिए खुलवाया गया। मगर, इससे पहले फीता काटकर नारियल फोड़ा गया। इसके बाद पुल जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। करीब सवा किलोमीटर लम्बे पुल पर वाहनों का संचालन शुरू होते ही लंबा जाम लग गया। नाथ नगरी कैरीडोर के अन्तर्गत इस पुल को लेकर लम्बे समय से मांग की जा रही थी। पुल कोतवाली से शुरू होकर कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर पर उतर रहा है। इससे शहर के दो हिस्से आपस में जुड़ जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली कालेज से वर्चुअल माध्यम से पुल का उद्घाटन किया। उसके बाद वह लखनऊ को रवाना हो गए। सभी प्रमुख भाजपा नेता उनको छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक गए। वापसी के वक्त सभी नेता कोहाड़ापीर की ओर से चढ़कर कोतवाली पर पहुंचे। यहां लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, मेयर डा. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद संतोष गंगवार, मंत्री डा.अरुण कुमार आदि ने फीता काटा, और पुल को जनता के लिए खोल दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही। नारों और जयघोष के बीच पुल पर ट्रैफिक को चालू कर दिया गया है। 

यह थे मौजूद 
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व मंत्री बहौरन लाल मौर्य, भाजपा नेता पवन अरोड़ा, गुलशन आनंद, ललित अवस्थी, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा,  जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, स्मार्ट सिटी के सुशील सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे।

51 पिलर पर हुआ तैयार
शहर के कुतुबखाना पुल को 51 पिलर पर तैयार किया गया है। यह दो चरणों में तैयार होगा। मगर, इसका एक चरण 1307 मीटर लंबा तैयार हो गया। इसको राहगीरों के लिए खोल दिया गया है। पुल निर्माण पर करीब 118 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।

Also Read