Basti News : सेना के अफसरों ने किया बस्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, कमिश्नर ने मंडल में सक्रिय किया कंट्रोल रूम

UPT | बस्ती एनआईसी में सेना के अधिकारी।

Jul 10, 2024 17:51

भारतीय सेना की तरफ से अयोध्या कैंट में तैनात मराठा लाइट इनफेन्ट्री की 5वीं बटालियन के दो सदस्यीय टीम द्वारा सुविखा बाबू संभावित मैरुंड ग्राम का भ्रमण किया गया। आपात स्थिति में सेना द्वारा भी राहत व बचाव कार्य किया जाएगा।

Short Highlights
  • सेना के अधिकारियों ने सुविखा बाबू गांव का किया दौरा, हर साल मैरुंड हो जाता है यह गांव
  • मंडल के तीनों जिलों में कमिश्नर ने सक्रिय किया कंट्रोल रूम, बाढ़ समाप्ति तक रहेगा
Basti News : संभावित बाढ़ आपदा के दौरान जनपद बस्ती में भारतीय सेना की तरफ से अयोध्या कैंट में तैनात मराठा लाइट इनफेन्ट्री की 5वीं बटालियन के दो सदस्यीय टीम द्वारा सुविखा बाबू संभावित मैरुंड ग्राम का भ्रमण किया गया। आपात स्थिति में सेना द्वारा भी राहत व बचाव कार्य किया जाएगा। यह जानकारी आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने दी है। बताया कि बटालियन के सदस्य द्वारा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट भी की गई है।

आयुक्त ने क्रियाशील किया कंट्रोल रूम 
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह के आदेशानुसार वर्तमान में हो रही भारी वर्षा के कारण मंडल में स्थित नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के दृष्टिगत राहत एवं बचाव से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए आयुक्त कार्यालय में बाढ़ की समाप्ति तक बाढ़ कन्ट्रोल रूम क्रियाशील किया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पाण्डेय ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय आयुक्त कार्यालय के पर्यवेक्षण में मण्डल स्तर पर कार्य किया जाएगा। बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नम्बर 05542-245301 स्थापित है। 

बाढ़ की समाप्ति तक चलती रहेगी ड्यूटी
यह भी बताया कि आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी प्रधान सहायक संदीप यादव व कनिष्ठ सहायक पवन यादव को प्रातः 6 से अपरान्ह 2 बजे तक, प्रधान सहायक रमेश चन्द्र व वरिष्ठ सहायक राजेश रसाल को अपरान्ह 2 से रात्रि 10 बजे तक तथा वरिष्ठ सहायक आफताब अहमद व कनिष्ठ सहायक आलोक कुमार सिंह को रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक आगामी 23 जुलाई 2024 तक ड्यिूटी लगायी गयी है। यह ड्यूटी चक्रानुक्रम में बाढ़ समाप्ति तक चलती रहेगी।

कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की तुरंत दें जानकारी
ड्यूटी पर लगाये गए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद कंट्रोल रूम से सत्त समन्वय बनाये रखें तथा नदियों के जल स्तर के सम्बन्ध में रिपोर्ट रजिस्टर में अंकित करते हुए प्रभारी अधिकारी को समय से अवगत कराएं। यह भी निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से परीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय प्रकरण का निस्तारण कराना सुनिश्चित करेगें। बताया है कि तैनात कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश लेने की स्थिति में सौरभ कुमार श्रीवास्तव को प्रतिस्थानी के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी।

Also Read